धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन से आरंभ होने वाले पितृ पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या के साथ होता है। इन सोलह दिनों में लोग पूर्वजों के निमित्त कई तरह के कर्म करते हैं जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वंशजों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।
इन सभी दिनों में पूर्वजों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। इस कर्म का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व होता है। इस अवधि में तर्पण करने से मृत आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद मिलता है। श्राद्ध के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठानों में से एक पंचबली कर्म भी है, जो पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए जरूरी माना जाता है।