Religion
रामायण के सूत्र: मुश्किल वक्त में याद रखें विभीषण की ये बातें, हर संकट से निकलने का मिलेगा रास्ता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण काल के सभी पत्रों में से धर्म का साथ देने वाले विभीषण का नाम भी हमेशा याद किया जाता है। रावण के भाई होने के बाद भी उन्होंने कभी भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा और जब उन्हें ऐसा लगा कि लंकापति राव
लेखक Samvida Tiwari12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण काल के सभी पत्रों में से धर्म का साथ देने वाले विभीषण का नाम भी हमेशा याद किया जाता है। रावण के भाई होने के बाद भी उन्होंने कभी भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा और जब उन्हें ऐसा लगा कि लंकापति रावण का अहम बढ़ रहा है और वो अधर्म को अपना रहे हैं, तब उन्होंने रावण को छोड़कर प्रभु श्री राम की शरण ले ली।
यही नहीं रामायण के सुंदरकांड की चौपाइयों में इस बात का प्रसंग विस्तार से मिलता है कि विभीषण ने सदैव रावण को समझाने और राम की शरण में जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जब उनकी बात नहीं मानी तो वो रावण को छोड़कर चले गए। इस पूरे प्रसंग में विभीषण की कुछ ऐसी बातें हैं जो आज भी लोगों मुश्किल समय से बाहर आने और कभी भी धर्म का साथ न छोड़ने की सीख देते हैं। आइए जानें विभीषण की कुछ ऐसी बातों के बारे में जो आपको भी हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए।



