धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गणपति को प्रथम पूजनीय होने का दर्जा प्राप्त है और इसी वजह से किसी भी काम की शुरुआत में ही गणपति का पूजन किया जाता है। मुख्य रूप से गणेश उत्सव में गणपति पूजन की धूम होती है। इस उत्सव के पहले दिन घर में गणेश जी की स्थापना की जाती है और फिर भक्त संकल्प के अनुसार उनका विसर्जन करते हैं।
जहां कुछ लोग विसर्जन डेढ़ दिन में करते हैं, वहीं कुछ तीन और सात दिनों में भी करते हैं। गणपति विसर्जन पूरी तरह से अनंत चतुर्दशी के दिन होता है और विधि-विधान से गणपति की विदाई की जाती है।