धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के दिन घर, फैक्ट्री और ऑफिस की सभी मशीनें बंद रहती हैं और इस दिन उन मशीनों की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। यह एक दिन ऐसा होता है जब आपके काम की ही पूजा की जाती है। इस दिन सभी फैक्ट्री आम लोगों के लिए बंद होती हैं, लेकिन मशीनों को पूजा जाता है।
मशीन पर फूलों की माला चढ़ाई जाती है। ऑटो-रिक्शा और सभी गाड़ियों के बोनट पर तिलक लगाया जाता है। इस दिन दर्जी अपनी कैंची को पूजते हैं, तो वास्तुकार और शिल्पकार अपने सामान की पूजा करते हैं। यही नहीं ऑफिस में काम करने वाले इंजीनियर अपने लैपटॉप की पूजा करते हैं।