धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में समय के चक्र को चार युगों में बांटा गया है, सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलयुग। हम अभी जिस युग में जी रहे हैं, वह कलयुग है। जैसे जन्म के बाद मृत्यु तय है, वैसे ही युगों का बदलना भी निश्चित है।
लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जब घोर कलयुग आएगा, तब इंसान का स्वभाव और यह समाज कैसा हो जाएगा? शिव पुराण में इसे लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जो आज के समय में काफी हद तक सच होती दिख रही हैं।