Religion
क्या आप भी भोग में भूल जाते हैं तुलसी? पढ़ें इसके बिना पूजा क्यों मानी जाती है अधूरी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि जब भी हम भगवान को, खासकर भगवान विष्णु या कृष्ण जी को भोग लगाते हैं, तो उसमें तुलसी का पत्ता क्यों जरूर डालते हैं? हमारे घरों में बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ऐसा करते आए हैं। आइए,
लेखक Shraddha Pandey20K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि जब भी हम भगवान को, खासकर भगवान विष्णु या कृष्ण जी को भोग लगाते हैं, तो उसमें तुलसी का पत्ता क्यों जरूर डालते हैं? हमारे घरों में बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ऐसा करते आए हैं। आइए, इसके पीछे की वजह और भोग लगाने के सही नियमों को समझते हैं।
तुलसी के बिना अधूरा है भगवान का भोग
धार्मिक ग्रंथों में साफ बताया गया है कि श्री हरि यानी भगवान विष्णु और उनके सभी अवतारों को तुलसी बहुत प्रिय है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना गया है। यही वजह है कि विष्णु जी तुलसी के बिना कोई भी भोग स्वीकार नहीं करते। आप चाहे कितनी भी स्वादिष्ट खीर, हलवा या मिठाई बना लें लेकिन अगर उसमें एक तुलसी का पत्ता नहीं डाला गया है, तो वह भोग भगवान तक नहीं पहुंचता।



