Religion
अपमान और असफलता से टूटने के बजाय मौन रहें, भगवद्गीता से सीखें जीवन जीने की सही कला
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में आपको कभी न कभी ऐसा जरूर महसूस होगा कि आप कमजोर पड़ चुके हैं और निराशा के कगार पर खड़े हैं, जहां अपना-पराया कोई आपके काम नहीं आएगा। लेकिन इन्हीं पलों, जब नुकसान, विश्वासघात और असफलता व्यक्त
लेखक Ankur Agnihotri7K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में आपको कभी न कभी ऐसा जरूर महसूस होगा कि आप कमजोर पड़ चुके हैं और निराशा के कगार पर खड़े हैं, जहां अपना-पराया कोई आपके काम नहीं आएगा। लेकिन इन्हीं पलों, जब नुकसान, विश्वासघात और असफलता व्यक्ति को अंदर तक हिला कर रख देती है, तभी सच्चा ज्ञान मिलता है।
भगवद्गीता हमें सिखाती है कि, जब आपका मन शुद्ध होता है तो हानि भी सुरक्षा बन जाती है। सच्ची शक्ति, सच्चा समर्पण, समार्थ्य, डर या गुस्से से नहीं, बल्कि आपके प्यार, स्पष्टता और आपके अंदर छिपे गहरे सत्य से काम करने के साहस से आती है। जीवन में व्यक्ति को कुछ खास बातों पर अमल करने की जरूरत है, जो भगवद्गीता में भी बताई गई है।



