Religion
आज का पंचांग 16 सितंबर: शुक्ल पंचमी पर विशाखा नक्षत्र का संयोग, नोट करें आज का पूजा मुहूर्त और दिनभर के शुभ समय
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 16 सितंबर 2026, दिन बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन विशाखा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू
लेखक Digital Desk10K पढ़े गए
-1789483148712.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 16 सितंबर 2026, दिन बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन विशाखा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज चंद्रमा तुला राशि में सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेंगे, फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है, लेकिन अमृत काल सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं एस्ट्रोपत्री आनंद सागर पाठक से आज के पंचांग में तिथि, योग, करण, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ समय से जुड़ी खास जानकारी।



