Religion
मंदिर के पत्थरों पर अपना नाम लिखवाना सही है या गलत? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया जवाब
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मंदिर को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पवित्र स्थान माना जाता है। किसी भी मंदिर के निर्माण में न जाने कितने लोगों का योगदान होता है और लोग अपने नाम को सदियों से मंदिर के माध्यम से जीवित
लेखक Samvida Tiwari27K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मंदिर को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पवित्र स्थान माना जाता है। किसी भी मंदिर के निर्माण में न जाने कितने लोगों का योगदान होता है और लोग अपने नाम को सदियों से मंदिर के माध्यम से जीवित रखना चाहते हैं। इसी वजह से कई बार लोग मंदिर के पत्थरों, दीवारों या अन्य हिस्सों पर अपना नाम अंकित करवाते हैं।
आपने अक्सर मंदिर की सीढ़ियों या मंदिर परिसर के भीतर किसी स्थान पर कोई नाम लिखा होगा। लोग इस नाम को पढ़ते हैं और मंदिर में ईश्वर के दर्शन के लिए आगे बढ़ जाते हैं। कई बार इन पत्थरों पर पैर भी पड़ जाता है, लेकिन लोग आगे बढ़ते रहते हैं।



