Religion
क्यों ‘नवसाचा गणपति’ कहलाते हैं लालबागचा राजा? नाम के पीछे छिपी है मन्नत से जुड़ी कहानी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देश में गणेश उत्सव की धूम हो और लालबागचा राजा के पंडाल की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यूं कहा जाए कि महाराष्ट्र में इस पर्व की रौनक ही लालबाग के राज माने जाते हैं। सबसे बड़े गणपति पंडाल में से एक
लेखक Samvida Tiwari15K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देश में गणेश उत्सव की धूम हो और लालबागचा राजा के पंडाल की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यूं कहा जाए कि महाराष्ट्र में इस पर्व की रौनक ही लालबाग के राज माने जाते हैं। सबसे बड़े गणपति पंडाल में से एक और श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र माने जाने वाले यहां के गणपति की प्रतिमा हर साल एक नए रूप में अवतरित होती है।
मुंबई के लालबागचा राजा को मन्नतों का गणपति भी कहा जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर भक्त जो भी मनोकामना लेकर आते हैं, वो कुछ ही समय में पूरी हो जाती है। इसी वजह से लोग घंटों तक भीड़ में खड़े होकर भी दर्शन का इंतजार करते हैं। इस गणपति पंडाल में बप्पा की मूर्ति की एक झलक पाने के लिए लोग मीलों दूर से आते हैं।



