धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल देश में गणपति उत्सव की धूम है और लोग बप्पा की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लीन हैं। वास्तव में पूरे 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आनंद ही कुछ अलग होता है।
जगह-जगह पर गणपति पंडाल सजाए जाते हैं और लोग अपने घरों में भी गणपति की स्थापना करते हैं। यही नहीं इन दिनों नियमित रूप से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना पूरे नियम से करते हैं। सुबह और शाम पंडालों में आरती के साथ प्रसाद वितरण होता है और भक्त गणपति की भक्ति में झूमते नजर आते हैं।