धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, अंगों के आकार और उन पर मौजूद निशानों को देखकर उसकी आदतों, स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई चीजों का अनुमान लगाया जा सकता है।
प्राचीन काल से ही व्यक्ति के चेहरे, हाथों और पैरों की बनावट को देखकर उसके स्वभाव और जीवन से जुड़े कई संकेतों का पता लगाया जाता रहा है। इस शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट का खास महत्व बताया गया है। इसमें पुरुष की छाती की बनावट से जुड़े कुछ संकेतों को भी वर्णन किया गया है।