धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा बेहद खास त्योहार माना जाता है, जो भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकला, शिल्पकार, निर्माण और तकनीकी कौशल से जुड़ा देवता कहा जाता है।
विश्वकर्मा पूजा भारत में मुख्य रूप से कारीगरों, इंजीनियरों, मैकेनिकों, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों, बिल्डरों, तकनीशियनों और व्यापारियों द्वारा मनाया जाता है। इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। अधिकतर लोगों को मन में यह सवाल उठता है कि, क्या इस दिन घर पर पूजा की जा सकती है?