धर्म डेस्क, नई दिल्ली। संवत्सरी जैन धर्म का बेहद खास पर्व है, जिसे पर्युषण पर्व के आखिरी दिन मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से श्वेतांबर जैन संप्रदाय द्वारा मनाया जाता है। जैन धर्म से जुड़े लोगों के लिए यह दिन आध्यात्मिक चिंतन, क्षमा-प्रार्थना और आत्मशुद्धि का होता है।
संवत्सरी का मतलब है 'वार्षिक', यानी साल में एक बार हर जीव से माफी मांगने और माफी देने का सुनहरा दिन है।