Religion
ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब और कैसे करें? पढ़ें सही विधि, शुभ मुहूर्त के साथ जरूरी नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ऋषि पंचमी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन महिलाएं उपवास करने के साथ सप्तऋषियों की पूजा करती हैं। यह व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। इस व्रत
लेखक Samvida Tiwari9K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ऋषि पंचमी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन महिलाएं उपवास करने के साथ सप्तऋषियों की पूजा करती हैं। यह व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। इस व्रत को मुख्य रूप से महिलाएं ही रखती हैं और यह हमारे द्वारा जाने-अनजाने में हुई गलतियों से बचाता है।
यही नहीं इस व्रत को करने से रजस्वला दोष से मुक्ति भी मिलती है। इस व्रत के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जैसे इस दिन ऐसे अन्न को खाने से मना किया जाता है जिसे हल चलाकर उगाया गया हो, यही नहीं कई और भी नियम हैं जिनका पालन करते हुए ही व्रत किया जाता है।



