Religion
हरिद्वार में पिंडदान के लिए क्यों खास है कुशावर्त घाट? पढ़ें पितरों की मुक्ति से जुड़ा इसका पौराणिक महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार को कौन नहीं जानता? यह पूरी दुनिया में एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसे 'कुंभ नगरी' भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं और असुरों के बी
लेखक Shraddha Pandey15K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार को कौन नहीं जानता? यह पूरी दुनिया में एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसे 'कुंभ नगरी' भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ, तो उसमें से अमृत कलश निकला था।
इस कलश को ले जाते समय अमृत की कुछ बूंदें धरती के चार स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में छलक कर गिरी थीं। हरिद्वार की हर की पौड़ी में अमृत की बूंदें गिरने के कारण ही यहां हर 12 साल में महाकुंभ का भव्य आयोजन होता है, जहां दुनियाभर से लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। स्कंद पुराण एवं पद्म पुराण में इस कथा का वर्णन स्पष्ट रूप से मिलता है।



