धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अपने घरों में देखा होगा कि मंदिर में पीतल या तांबे के बर्तनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कुछ लोग भगवान को जल चढ़ाने, भोग या पंचामृत अर्पित करने के लिए खासतौर पर चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं।
चांदी की कीमत भले महंगी होती है लेकिन, पूजा-पाठ में इसे बहुत ज्यादा शुभ और पवित्र माना गया है। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि भगवान की आराधना के लिए चांदी के बर्तन इस्तेमाल करने के पीछे का प्रमुख कारण क्या है।