Religion
गणेश चतुर्थी की रात गलती से चांद दिख जाए तो क्या करें? पढ़ें मिथ्या दोष से बचने के 3 उपाय
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ बप्पा के आगमन की गूंज है और लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी से आरंभ होने वाला गणेश उत्सव प
लेखक Samvida Tiwari5K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ बप्पा के आगमन की गूंज है और लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी से आरंभ होने वाला गणेश उत्सव पूरे 10 दिन तक चलता है और चारों ओर 'गणपति बप्पा मौर्या' की आवाज सुनाई देती है।
गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता ही और इस दिन को लेकर एक कथा है जिसके बारे में पुराणों में भी लिखा है कि इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके ऊपर मिथ्या कलंक लगता है।



