धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) का त्योहार बहुत ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। आपने अक्सर देखा होगा कि घर में कोई भी शुभ काम, जैसे शादी, गृह प्रवेश या नया व्यापार शुरू करना हो, तो सबसे पहले गणपति बप्पा की ही पूजा होती है।