Religion
चाणक्य नीति: हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं, इन 5 मौकों पर चुप रहने में ही है समझदारी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हमारी नासमझी किसी भी परिस्थिति को खराब कर देती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या सही है क्या गलत। अक्सर देखा जाता है कि सामने वाला जब भी कुछ बोलता है तो हम उसका जवाब नासमझी से द
लेखक Samvida Tiwari10K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हमारी नासमझी किसी भी परिस्थिति को खराब कर देती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या सही है क्या गलत। अक्सर देखा जाता है कि सामने वाला जब भी कुछ बोलता है तो हम उसका जवाब नासमझी से दे देते हैं और चीजें ठीक होने के बजाय खराब हो जाती हैं।
घर के बड़े कई बार ऐसा बोलते हैं कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है, लेकिन किसी भी बात को ठीक से समझे बिना ही हम उस पर प्रतिक्रिया दिखा देते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतियों में कई बातें बताई हैं। चाणक्य का मानना था कि बिना सोचे-समझे बोले गए शब्द कई बार रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और किसी बड़ी समस्या का कारण भी बन सकते हैं।



