धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र उनकी सबसे शक्तिशाली दिव्य शक्तियों और अस्‍त्रों में से एक माना जाता है। इसे धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश का प्रतीक माना जाता है। हरिवंश पुराण और महाभारत से जुड़ी विभिन्न कथाओं में श्रीकृष्ण द्वारा सुदर्शन चक्र के प्रयोग के कई प्रसंग मिलते हैं। कहीं उन्होंने इसका उपयोग दुष्ट राजाओं के वध के लिए किया, तो कहीं धर्म की रक्षा के लिए इसकी शक्ति का सहारा लिया। आइए जानते हैं श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से जुड़े प्रमुख प्रसंग।