धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह दिन लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी के अगले दिन यानी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर दही हांडी उत्सव मनाया जाता है।