धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर भक्त अपने घर में लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को खुश करने के लिए भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार उन्हें 56 भोग लगाते हैं।
लेकिन, कुछ आज के भागदौड़ भरे शेड्यूल में लोग 56 तरीके के भोग नहीं बना पाते हैं। ऐसे में वो इस बात को लेकर भी परेशान रहते हैं कि क्या भगवान उनकी मनोकामना या पूजा से स्वीकार करेंगे। दरअसल, भगवान भाव के भूखे हैं आप 56 भोग की जगह उन्हें उनका कोई भी पसंदीदा भाग अर्पित करके उनकी पूरी कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में, जिनका भोग लगाकर आप आसानी से उनको खुश कर सकते हैं-