धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के कुछ विशेष त्योहारों में से एक हलषष्टी का व्रत होता है। इस दिन को श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
बलराम जी जिन्हें बलदेव और हलधर के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण के बड़े भाई और आदि शेष के दिव्य अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। आदि शेष को उन ब्रह्मांडीय सर्प का दर्जा मिला है जो हमेशा भगवान विष्णु की सेवा करते हैं।