Religion
बिना संकल्प क्यों अधूरी मानी जाती है तीर्थ यात्रा? समझें इसका महत्व और नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जब भी हम किसी धार्मिक कार्य या तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग होती है, तो सबसे पहले 'संकल्प' लेने की बात आती है। हमारी प्राचीन परंपराओं में तीर्थ यात्रा से पहले संकल्प लेने का बहुत
लेखक Shraddha Pandey26K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जब भी हम किसी धार्मिक कार्य या तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग होती है, तो सबसे पहले 'संकल्प' लेने की बात आती है। हमारी प्राचीन परंपराओं में तीर्थ यात्रा से पहले संकल्प लेने का बहुत गहरा महत्व बताया गया है।
मान्यता है कि अगर आप बिना संकल्प लिए किसी भी तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए जाते हैं, तो उस यात्रा का पूरा फल नहीं मिल पाता। संकल्प एक तरह से भगवान के सामने अपनी अटूट श्रद्धा और यात्रा के मुख्य उद्देश्य को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का माध्यम है।



