आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास रहने वाला है। आज भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो प्रातः 07:41 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। चंद्रमा आज मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जबकि सूर्यदेव सिंह राशि में स्थित हैं।