Religion
कुंवारी लड़कियां क्यों रखती हैं हरतालिका तीज का व्रत, इसके पीछे की मान्यता और सही नियम क्या हैं?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पर्व की तरह हरतालिका तीज के व्रत का भी विशेष महत्व होता है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो मुख्य रूप से तीन तीज व्रत रखे
लेखक Samvida Tiwari13K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पर्व की तरह हरतालिका तीज के व्रत का भी विशेष महत्व होता है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो मुख्य रूप से तीन तीज व्रत रखे जाते हैं, लेकिन इनमें से हरतालिकातीज का अपना अलग महत्व है।
यह तीज मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए होता है, जिसमें वो निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन निर्जला उपवास करने वाली स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है।



