Religion
हलषष्ठी व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, संतान की अच्छी सेहत के लिए ध्यान रखें जरूरी नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को हल छठ, हर छठ, ललही छठ, चंदन छठ, कमर छठ और खमर छठ के नाम से भी जाना जाता है। अलग-अलग स
लेखक Samvida Tiwari18K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को हल छठ, हर छठ, ललही छठ, चंदन छठ, कमर छठ और खमर छठ के नाम से भी जाना जाता है। अलग-अलग स्थानों पर इस पर्व को मनाने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन त्योहार का महत्व हर जगह उतना ही ज्यादा होता है।
इस दिन, महिलाएं अपनी संतान की अच्छी सेहत की इच्छा में और उनकी दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं और इस दिन ऐसे भोजन को ग्रहण किया जाता है जिसमें हल न चलाया गया हो। इस साल यह पर्व 02 सितंबर, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस पर्व को श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है और इसी वजह से इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है।



