धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण जी की लीलाओं में पूतना राक्षसी का जिक्र जरूर होता है। श्री कृष्ण ने उस राक्षसी का वध करके उन्हें मोक्ष प्रदान किया और युगों तक उनका नाम प्रसिद्द हो गया।
जब सवाल यह आता है कि पूतना कौन थी और वो कैसे राक्षसी बनी, तब इसके कई प्रसंग सामने आते हैं। अगर हम भगवत पुराण की कथा के बारे में बात करें तो पूतना नाम की एक क्रूर राक्षसी थी, जिसका एकमात्र काम छोटे बच्चों को मारना था। कंस के आदेश पर वह कस्बों, गांवों और ग्वालों की बस्तियों में घूमती रहती थी और बच्चों को मारकर खत्म करने की फिराक में रहती थी।