धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में अलग-अलग धर्मों में ऐसे कई प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है जो उनके विश्वास को दिखाते हैं और उनके धार्मिक विचारों के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाते हैं।
ऐसे ही सिख समुदाय के नियमों में एक है सिर पर पगड़ी बांधना। आपने सिख धर्म के लोगों को पगड़ी पहने हुए देखा होगा और आपके मन में कई बार यह सवाल भी आया होगा कि इसे बांधना जरूरी क्यों है और इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई होगी? पगड़ी सिख धर्म की एक मजबूत पहचान और प्रतीक है।