धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 अगस्त को कजरी तीज (Kajri Teej 2026) का व्रत किया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं।
कजरी तीज को सातूड़ी तीज भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नीमड़ी माता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कजरी तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा के बारे में।