धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है गरुड़ पुराण, जिसका विशेष महत्व माना जाता है। इसमें मनुष्य के कर्म, धर्म, आचरण, जीवन-मृत्यु और सदाचार से जुड़ी कई बातों का वर्णन मिलता है। वहीं इस पुराण में भोजन के कई नियमों के बारे में भी बताया गया है जिसका पालन करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
भोजन के इन नियमों में से कुछ हैं जैसे भोजन से पहले ईश्वर को भोग लगाना, हाथ धोने के बाद ही भोजन ग्रहण करना। ऐसे ही आपको भोजन के तुरंत बाद कुछ कामों को करने से बचने की सलाह भी दी जाती है। भोजन करने के तरीके और भोजन के बाद किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। आइए आपको बताते हैं गरुड़ पुराण में इस बारे में किया लिखा है कि भोजन के बाद कौन से काम नहीं करने चाहिए।