धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मों का देवता माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि वो व्यक्ति को अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। यही नहीं शनिदेव को अनुशासन अत्यंत प्रिय है और जो लोग अनुशासित रहकर काम करते हैं उनके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
हर व्यक्ति की राशि में शनि की साढ़ेसाती भी कभी न कभी जरूर आती है और यह समय भी उन्हें कर्मों का फल देने के लिए ही होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे उपाय आजमाए जाते हैं जिनसे व्यक्ति को शनि दोषों से मुक्ति भी मिलती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।