Religion
शरीर की इन 4 जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवन में मिलता है अपार धन लाभ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर माजूद तिलों के लेकर इतने चौकन्ने क्यों रहते हैं। जी हां, या सच है कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके शरीर के अलग हिस्सों में मौजूद
लेखक Samvida Tiwari21K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर माजूद तिलों के लेकर इतने चौकन्ने क्यों रहते हैं। जी हां, या सच है कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके शरीर के अलग हिस्सों में मौजूद तिल आपके भविष्य के बारे में कई बातें बता सकते हैं।
इन तिलों से किसी व्यक्ति के स्वभाव, किस्मत, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और भविष्य के अवसरों का पता भी चल सकता है। वैदिक ज्योतिष में शरीर पर मौजूद तिलों के महत्व का अध्ययन किया गया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, तिल की जगह, उसका आकार, रूप-रंग और रंगत किसी व्यक्ति की खूबियों और कमियों, भावनात्मक स्वभाव और जीवन की दिशा के बारे में संकेत दे सकते हैं। यही नहीं शरीर के कुछ हिस्सों में मौजूद तिल आपके लिए धन लाभ दे सकते हैं।



