धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ रामायण है। इस ग्रंथ में कई ऐसे पात्र हैं, जिनका जीवन कई रहस्यों से भरा हुआ है। इन्हीं में से एक है बाली। बाली रामायण का एक अधिक शक्तिशाली पात्र था। वह किष्किंधा का वानरराज और सुग्रीव का भाई था।
जब भी बाली का नाम सामने आता है, तो उसके अद्भुत बल, युद्ध कौशल और उस विशेष वरदान की चर्चा होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाली को एक ऐसा वरदान मिला हुआ था, जिसकी वजह से युद्ध के समय उसके सामने जो भी आता, उसकी आधी शक्ति बाली के शरीर में समा जाती थी। बाली ने दुंदुभि दानव का वध किया था।