धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। भाद्रपद यानी भादो मास जिसकी शुरुआत 29 अगस्त 2026, शनिवार से हो चुकी है। ऐसे में इस महीने की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत और पूजन करने का विधान है।
धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से तमाम तरह के बाधा दूर होते हैं और दुखों से छुटकारा मिलता है। हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत आखिर इस साल कब और किस दिन मनाया जाएगा? आइए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त, और पूजन विधि के बारे में।