धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए इस पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। स्कंद पुराण और पद्म पुराण के अनुसार, पीपल के पेड़ की जड़ में भगवान विष्णु, तने में महादेव शिव और शाखाओं में ब्रह्मा जी का वास होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल की विधिपूर्वक पूजा करने से पितृ दोष, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव दूर होता है और व्यक्ति के जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है। क्या आप जानते हैं कि पीपल के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए और किस नहीं करनी चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस पेड़ की पूजा करना किस दिन शुभ माना जाता है।