धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) का पर्व अधिक महत्वपूर्ण है। इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, लड्डू गोपाल की साधना करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी की पूजा का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है, जब पूजा थाली में विशेष चीजों को शामिल किया जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी की पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।