धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कजरी तीज, जिसे कजली तीज या सातुड़ी तीज भी कहा जाता है, सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद पवित्र पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और संतान की खुशहाली की कामना करती हैं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है।
कजरी तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य क्यों देते हैं?