धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को अशुभ समय से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दौरान कुछ कामों से बचना चाहिए। इस दौरान पूजा-पाठ का भी खास महत्व है। अगस्त 2026 में पंचक की शुरुआत 27 अगस्त, गुरुवार से होकर 1 सितंबर 2026 को समापन होगा।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, पंचक काल में दान-पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो पंचक के नकारात्मक प्रभावों या दोषों को खत्म करने के लिए दान सबसे असरदार उपायों में से एक है।