धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को कर्म, कर्तव्य और आत्मअनुशासन का महत्व समझाया है। गीता के कई श्लोक मनुष्‍य की सोच और जीवन में बड़े बदलाव लाने वाले हो सकते हैं। कुछ श्‍लोक तो खास उन लोगों लिए हैं, जिन्‍हें आलस्‍य बहुत आता है और आज के जरूरी काम वे कल पर टाल देते हैं। इन श्‍लोकों को पढ़कर और उनके भावअर्थ को समझकर आपको जो प्रेरणा मिलती है वो सबसे अनमोल होती है। चलिए आज हम आपको गीता के ऐसे 5 अनमोल वचन बताते हैं, जिन्‍हें पढ़ककर आप कर्म को ही पूजा समझने लगेंगे।