धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अकाल मृत्यु के बाद आत्मा की शांति और पितृ दोष से मुक्ति के लिए हिंदू धर्म में कई तरह के कर्मकांड बताए गए हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान हैं नारायण बलि। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की मृत्यु असमय या अप्राकृतिक तरीके से होती है, उनकी आत्मा को शांति केवल अंतिम संस्‍कार करने से शांति नहीं मिलती है। ऐसे लोगों के लिए यह अनुष्ठान कराया जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि नारायण बलि का महत्‍व क्‍या है और इसे करने की विधि क्‍या है।