धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद अलग-अलग रेखाओं का विशेष महत्व बताया गया है। इनमें से एक ऐसी रेखा के बारे में भी बताया गया है, जिसके हथेली पर होने से व्‍यक्ति भाग्‍यशाली बन जाता है। यह रेखा शनि रेखा है, जो सभी के हाथों में नहीं होती है, होती है तो स्‍पष्‍ट नहीं होती है, लेकिन जिनके हाथों में यह रेखा गहरी और स्‍पष्‍ट बनी हो, उनकी अचानक ही किस्‍मत बदल जाती है। मान्यता है कि यह रेखा बहुत शुभ होती है और जिन लोगों की हथेली पर यह होती है, उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलने के योग रहते हैं। चलिए इस रेखा के रहस्‍य के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।