Religion
पूजा से लेकर दान-पुण्य तक, हिंदू धर्म में दाहिने हाथ को ही क्यों माना जाता है पवित्र?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म ग्रंथों में कई ऐसी प्रथाओं का जिक्र देखने को मिलता है, जो आज के समय में भी अनुकूल है। इनमें जीवन के अलग-अलग पहलुओं जैसे कि भोजन और धार्मिक अनुष्ठानों से संबंधित खास दिशा-निर्देश दिए गए ह
लेखक Ankur Agnihotri12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म ग्रंथों में कई ऐसी प्रथाओं का जिक्र देखने को मिलता है, जो आज के समय में भी अनुकूल है। इनमें जीवन के अलग-अलग पहलुओं जैसे कि भोजन और धार्मिक अनुष्ठानों से संबंधित खास दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन आज भी उतनी ही श्रद्धापूर्वक किया जाता है, जितना की पहले किया जाता था।
एक खास दिशा-निर्देश यह है कि पूजा या भोजन करते समय बाएं हाथ का इस्तेमाल करना से बचना चाहिए, जबकि इन कार्यों को करने के लिए दाहिने हाथ को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इसे ज्यादा शुभ माना गया है।



