Religion
रावण का अंतिम संस्कार कहां और कैसे हुआ था? पढ़ें मृत्यु के बाद की पूरी कहानी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में रावण की मृत्यु के बाद की घटनाओं का भी विस्तार से वर्णन मिलता है। लंका के राजा रावण का वध भगवान श्रीराम ने युद्ध में किया था। इसके बाद उसके छोटे भाई विभीषण ने रावण के अंतिम संस्कार की जिम
लेखक Anuradha Gupta13K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में रावण की मृत्यु के बाद की घटनाओं का भी विस्तार से वर्णन मिलता है। लंका के राजा रावण का वध भगवान श्रीराम ने युद्ध में किया था। इसके बाद उसके छोटे भाई विभीषण ने रावण के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। वाल्मीकि रामायण के युद्धकांड में इस प्रसंग का उल्लेख मिलता है।
विभीषण ने अंतिम संस्कार से क्यों किया इनकार?
युद्धकांड के सर्ग 109 और 111 में एक प्रसंग बताया गया है, जिसमें कहा गया है कि रावण की मृत्यु के बाद विभीषण अपने भाई के शव को देखकर बेहद दुखी हुए। हालांकि, रावण के गलत कर्मों से वह पहले ही दुखी और नाराज थे। इसी कारण उन्होंने शुरुआत में रावण का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। तब भगवान श्रीराम ने विभीषण को समझाया कि मृत्यु के बाद शत्रुता समाप्त हो जाती है। श्रीराम ने कहा कि रावण भले ही अधर्म के मार्ग पर चला हो, लेकिन अब वह मृत है और उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने विभीषण को अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार का कर्तव्य निभाने के लिए कहा।



