धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दिन के कुछ समय को विशेष महत्व दिया गया है। इन्हीं में से एक है गोधूलि बेला। यह समय सूर्यास्त के आसपास का होता है। पुराने समय में जब गायें चरकर घर लौटती थीं और उनके पैरों से धूल उड़ती थी, तब के समय को गोधूलि बेला कहा जाता था।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय पूजा-पाठ, दीप जलाने और भगवान का स्मरण करने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि इस समय घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए। कुछ कामों को इस दौरान करने से बचने की सलाह दी गई है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि इस वक्‍त क्‍या-क्‍या नहीं करना चाहिए।