धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी के घरों या आस-पास के मंदिरों में सुबह-शाम भगवान की आरती जरूर होती है। शंख की पवित्र गूंज और घंटी की मधुर टंकार के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती। इसे सुनते ही मन को असीम शांति मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी फुरसत में यह सोचा है कि आरती करते समय आखिर शंख और घंटा क्यों बजाया जाता है? क्या यह सिर्फ भगवान को प्रसन्न करने का एक साधारण कर्मकांड है, या फिर इसके पीछे कोई गहरा विज्ञान भी छिपा है?