धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती हैं और कुछ रेखाओं के तो हमें नाम तक नहीं पता होते हैं, मगर ये रेखाएं हमारी किस्मत अचानक बदल देने की क्षमता रखती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी ही एक सूर्य रेखा के बारे में बताया गया है। इस रेखा से व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है और यही रेखा अमीर बनने के योग भी बनाती है। इसे अपोलो लाइन भी कहा जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि यह रेखा क्या-क्या संकेत देती है और इसका हस्तरेखा शास्त्र में क्या महत्व होता है।