आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक है। इसके बाद भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज श्रावण मास की पूर्णिमा के साथ रक्षाबंधन, संस्कृति दिवस और नारली पूर्णिमा का महासंयोग है। इसके अलावा आज आंशिक चंद्रग्रहण भी लग रहा है।