धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व धर्म, वचन और पवित्रता का उत्सव है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन का पर्व आज यानी 28 अगस्त को मनाया जा रहा है।